लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश, तापमान में आयी कमी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर पानी भर गया और यातायात की समस्या पैदा हो गई तथा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आयी और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने असमय बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ को कारण बताया। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है वहीं शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गयी।

आईएमडी ने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। दिल्ली के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया था।

आईएमडी ने लोनी देहात, हिंडन वायु सेना अड्डा, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहना, मानेसर और रेवाड़ी व अन्य स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था।

विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शहर में पिछले 24 घंटों में तीन मिलीमीटर बारिश हुयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों