लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश

By भाषा | Updated: October 17, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके बाद शहर के कई स्थानों पर जलजमाव और यातायात की समस्या पैदा हो गई और यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मौसम कार्यालय ने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया था। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने असमय बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है।

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के इसके पड़ोसी लगभग सभी इलाकों तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़नेवाले कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया था।

विभाग ने लोनी देहात, हिंडन वायु सेना अड्डा, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोहना, मानेसर और रेवाड़ी में मध्यम से बारिश का पूर्वानुमान जताया था।

वहीं पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा), देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर और खतौली समेत अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया था।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में पिछले 24 घंटों में तीन मिलीमीटर बारिश हुई और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा