लाइव न्यूज़ :

देश में अगले हफ्ते भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल के लिये चेतावनी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई मुंबई और इसके उपनगरों में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश के कारण मीठी नदी में जलस्तर बढ़ जाने से शहर के कुर्ला इलाके से करीब 250 निवासियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया वहीं उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र के कई इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के बावजूद बारिश नहीं होने से तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश में यद्यपि गरजचमक के साथ कुछ जगह हल्की बारिश हुई वहीं हिमाचल प्रदेश के लिये भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले छह से सात दिनों में उत्तरी क्षेत्र समेत देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विभाग ने कहा कि 17 से 20 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। उसने कहा कि 18 से 20 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा 18 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है।

विभाग ने कहा कि 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश में, 19 जुलाई को जम्मू में और 18 और 19 जुलाई को उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है। उसने कहा, ‘‘अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका और बारिश होने का अनुमान है। इससे घर के बाहर मौजूद लोगों और जानवरों के हताहत होने की भी आशंका है।’’

अगले छह-सात दिनों के दौरान गुजरात को छोड़कर पश्चिमी तट और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत के शेष हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि इसी अवधि के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है जिसकी तीव्रता व प्रसार बाद में धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने अथवा हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक मैदानों, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर शनिवार को भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है। वहीं विभाग की तरफ से 18-20 जुलाई के लिये भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हुई।

हरियाणा और पंजाब में भी शुक्रवार को मानसूनी बारिश से मिली कुछ दिन की राहत के बाद अधिकतम तापमान बढ़ा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में 18,19 और 20 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारत अधिक खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन