लाइव न्यूज़ :

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:16 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड और वायनाड जिलों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राज्य के मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया और उनसे कहा है कि वे 26 जुलाई तक समुद्र में न जाएं।

मौसम विभाग ने 22 से 26 जुलाई तक के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा, ‘‘ केरल तट और इसके आसपास 40-50 किमी प्रति घंटे और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। ऊपर उल्लेखित अवधि में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।’’

वहीं कन्नूर में शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया ।

आईएमडी ने बाकी अन्य जिलों के लिए भी शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया। रेड अलर्ट 24 घंटे के भीतर 20 सेमी से ज्यादा, भारी से अत्यधिक बारिश का, जबकि ऑरेंज अलर्ट छह सेमी से 20 सेमी तक की भारी बारिश का संकेत देता है। वहीं येलो अलर्ट छह से 11 सेमी बारिश को सूचित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल