लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, भूस्खलन की चेतावनी जारी

By भाषा | Updated: July 17, 2021 21:10 IST

Open in App

शिमला, 17 जुलाई मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है जिसके मद्देनजर शनिवार को राज्य में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई।

शिमला स्थित मौसम केंद्र ने कहा कि मौसम की हालिया परिस्थिति और अलग-अलग वैश्विक एवं क्षेत्रीय मॉडल के विश्लेषण से संकेत मिला है कि शनिवार से हिमाचल प्रदेश में बारिश की गति बढ़ेगी और अगले-तीन से चार दिन में निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में सामान्य से भारी बारिश होगी।

मौसम केंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्वानुमानित मौसमी परिस्थितियों की वजह से राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं और निचले इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नदी- नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा, यातायात, बिजली और संचार व्यवस्था बाधित हो सकती है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि इसके मद्देनजर राज्य सरकार के प्राधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे उचित सुरक्षा उपाय करें। कार्यालय के मुताबिक शनिवार के छिटपुट इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र के मुताबिक शाहपुर में 35 मिलीमीटर (मिमी), मलान में 29 मिमी, गुलर और बारथिन में 12-12 मिमी, पिडाना-डलहौजी-तिस्सो में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य में सबसे अधिक तापमान उना में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केयलॉंग में दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा