लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 20 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:56 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अक्टूबर उत्तरी तेलंगाना में बने कम दबाव के क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी से चल रही दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से पश्चिम बंगाल में 20 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने मछुआरों को मंगलवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही भारी बारिश की वजह से नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने, निचले इलाकों में जलजमाव और दर्जीलिंग व कलीमपोंग जिलों में भूस्खलन की चेतावनी दी है।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र के उप निदेशक संजीब बंदोपाध्याय ने बताया कि राज्य के कई जिलों में लगभग कटने को तैयार धान की फसल को बारिश से नुकसान हो सकता है।

गौरतलब है कि हावड़ा, हुगली और मिदनापुर सहित राज्य के कुछ दक्षिणी जिलों में हाल में भारी बारिश हुई थी और नदियों का जलस्तर बढ़ने से इन इलाकों ने बाढ का सामना किया था।

बंदोपाध्याय ने बताया कि कोलकाता सहित राज्य के दक्षिणी जिलों में रविवार से मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तरी बंगाल में भी सोमवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी तेलंगाना पर बने कम दबाव के क्षेत्र और तेज दक्षिण पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बुधवार तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने बताया कि दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे और कोलकाता, नदिया, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पश्चिमी मिदनापुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान