लाइव न्यूज़ :

बंगाल में 20 अक्टूबर तक भारी वर्षा होने के आसार

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:28 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अक्टूबर मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि उत्तरी तेलंगाना के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने एवं बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पूर्वी हवा चलने के कारण पश्चिम बंगाल में 20 अक्टूबर तक भारी वर्षा होने के आसार हैं।

उसने मछुआरों का मंगलवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है और वर्षा के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ने, निचले इलाकों में जलभराव होने तथा दार्जिलिंग एवं कलीमपोंग जिलों में भूस्खलन होने की चेतावनी दी है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक संजीव बंदोपाध्याय ने कहा कि बारिश से राज्य में खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। राज्य के कई जिलों में धान की फसल कटने को तैयार है।

हावड़ा, हुगली और पूर्वी मेदिनीपुर समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में हाल में वर्षा के कारण बाढ़ आयी है।

बंदोपाध्याय ने कहा कि कोलकाता समेत राज्य के दक्षिण जिलों में रविवार से भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। उत्तरी बंगाल के जिलों में सोमवार से वर्षा गतिविधि तेज होगी।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तरी तेलंगाना के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने एवं बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पूर्वी हवा चलने के कारण बुधवार तक वर्षा होने की संभावना है।

उसने कहा कि दक्षिणी 24 परगना जिले और पूर्वी मेदिनीपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक और कोलकाता, नदिया, हावड़ा, उत्तरी 24 परगना एवं पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य