लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 23, 2021 19:54 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 अक्टूबर कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं सेब बागानों को भी व्यापक नुकसान हुआ। मौसम में बदलाव से सर्दी शुरू होने जैसे हालात बन गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछली रात से हो रही बारिश की वजह से पुलवामा के त्राल के नूरपुरा में मिट्टी खिसक गई और बंजारों का एक तंबू इसकी चपेट में आ गया। इस घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जिसकी हालत नाजुक है। पीड़ित बंजारे जम्मू डिवीजन के रियासी जिले के निवासी थे।

अधिकारियों के अनुसार घाटी के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, शोपियां और गुरेज इलाकों में मध्यम हिमपात हुआ। इसके साथ ही लद्दाख के मीनामार्ग और द्रास में भी शुक्रवार रात से हिमपात हुआ। पुलवामा और कुलगाम जिले के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कुछ मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि हुयी।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल में सुबह से दोपहर 2.30 बजे तक करीब पांच इंच बर्फबारी हुयी, जबकि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग रिसॉर्ट में सात इंच बर्फबारी हुयी। बर्फबारी से घाटी के कुछ इलाकों, खासकर शोपियां और कुलगाम जिलों में सेब बागानों को व्यापक नुकसान हुआ है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता एम वाई तारिगामी ने बेमौसम बर्फबारी से बागानों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की और तत्काल मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि नुकसान का जायजा लेने के लिए सरकार को विशेषज्ञ दलों की तैनाती करनी चाहिए। उन्होंने त्राल में तीन लोगों की मौत पर भी दुख जताया।

इस बीच, श्रीनगर और घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में शुक्रवार रात से भारी बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। उधर, मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम की वर्तमान स्थिति शनिवार रात तक बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह