लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2018 16:14 IST

देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते आम जन जीवन प्रभावित हुआ है

Open in App

देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में आठ जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है।

राजस्थान के बूंदी इलाके में मूसलाधार बारिश से दहशत का माहौल है। यहां के आधा दर्जन नाले ऊफान पर हैं। जानवरों के लिए भी बारिश सितम बन कर आई है। वहीं, जयपुर की बात की जाए को सुबह हुई तेज बारिश के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

साछ ही यहां के और भी जिलों में भी बारिश हो रही है। इसमें डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, कोटा और बूंदी में बारिश हुई। डूंगरपुर में एक बार फिर तेज बारिश से बेणेश्वर धाम फिर से टापू सा बन गया। यहां के जल संगम के तीनों पुल डूब गए। बांसवाड़ा के लोहरिया और डूंगरपुर के गलियाकोट में भी मेघ जमकर बरसे।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बांसवाडा, बांरा, भरतपुर, भीलवाडा, धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा और टोंक जिले में मूसलाधार बारिश, बूंदी झालावाड, प्रतापगढ और सवाई माधोपुर में भारी बारिश होने का अनुमान है। 

टॅग्स :मानसूनमौसममौसम रिपोर्टराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां