लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तेज गर्मी जारी, सप्ताहांत तक राहत बरसने की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 7, 2021 19:34 IST

Open in App

जयपुर, सात जुलाई राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है जहां बुधवार को दिन का सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है हालांकि सप्ताहांत तक मानसून सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान गंगानगर में 45.5 डिग्री, धौलपुर में 43.1 डिग्री,चुरू में 42.5 डिग्री, अलवर में 42.2 डिग्री, सवाई माधोपुर में 42.3 डिग्री, पाली में 41.7 डिग्री, फलौदी में 41.4 डिग्री एवं नागौर में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों मे बीकानेर, जयपुर एवं भरतपुर संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना जताई है।

हालांकि 10 जुलाई से तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम केंद्र के अनुसार वायुमंडल के निचले स्तरों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं से राज्य के कुछ भागों में नौ जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। दस जुलाई को कोटा, जयपुर उदयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने तथा सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

इसी तरह 10-11 जुलाई को उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में कंही-कंही भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य के बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर एवं चूरू जिलों में 11 से 13 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। 11 से 15 जुलाई के दौरान ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के जिलों में भी 12 से 13 जुलाई के दौरान मानसून के पहुंचने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल