लाइव न्यूज़ :

घने कोहरे से जम्मू में विमानों की आवाजाही प्रभावित

By भाषा | Updated: December 29, 2020 15:45 IST

Open in App

जम्मू, 29 दिसंबर वैष्णो देवी मंदिर के आसपास के इलाकों समेत जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने के एक दिन बाद क्षेत्र में घने कोहरे के कारण मंगलवार को जम्मू हवाई अड्डे से चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया जबकि सात अन्य के आगमन-प्रस्थान में देरी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू हवाईअड्डे के निदेशक पी आर बेउरिया ने कहा कि कोहरे के कारण “खराब दृश्यता” की वजह से उड़ानों का संचालन अब भी शुरू नहीं हुआ है।

बेउरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “सबह चार उड़ानों- श्रीनगर-जम्मू-श्रीनगर मार्ग की तीन और जम्मू-श्रीनगर-जम्मू मार्ग की एक- उड़ान को रद्द कर दिया गया जबकि सात अन्य उड़ानों में विलंब हुआ।”

उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे हवाईअड्डे पर दृश्यता शून्य थी और अपराह्न एक बजे यह सुधर कर 500 मीटर हुई।

निदेशक ने कहा, “उड़ानों का संचालन फिर शुरू करने के लिये हम दृश्यता स्तर के सुधर कर जरूरी स्तर (1000 से 1200 मीटर) पर आने का इंतजार कर रहे हैं।”

अधिकारियों ने कहा कि घने कोहरे और सर्द मौसम के कारण जम्मू के मैदानी इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि दोपहर तक अधिकतर इलाकों में कोहरा छंट गया था जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू में न्यूनतम तापमान पिछली रात के मुकाबले दो डिग्री गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम में यहां के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

उन्होंने कहा कि शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को मध्यम से भारी बर्फबारी के बाद दिन और रात का तापमान मौसम के औसत तापमान से नीचे पहुंच गया।

रेयासी स्थिति वैष्णो देवी मंदिर के इलाके में इस मौसम का पहला हिमपात हुआ जबकि उधमपुर में पहाड़ी पर्यटन स्थल पटनीटॉप, और डोडा,किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ, कठुआ, रेयासी और रामबन के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई।

जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिये खुला है जबकि जम्मू क्षेत्र के दो जिलों राजौरी व पुंछ को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड को पीर की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू