लाइव न्यूज़ :

वडोदरा में अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: March 24, 2021 11:11 IST

Open in App

वडोदरा, 24 मार्च गुजरात के वडोदरा में बुधवार को तड़के अगरबत्ती बनाने के एक कारखाने में भीषण आग लग गई, लेकिन इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मकरपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्रीजी अगरबत्ती कारखाने में आग लग गई। उन्होंने बताया कि कारखाने के ऊपरी तल पर एक गोदाम में रखे रसायनों के कारण आग तेजी से फैल गयी।

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लग गए।

दमकल अधिकारी निकुंज आजाद ने कहा, "फोन पर तड़के साढे़ चार बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल पहला दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। आग कच्चे माल के कारण फैली थी, जिसमें रसायन के ड्रम भी शामिल थे। ये ड्रम कारखाने में गोदाम में रखे थे जहां प्रवेश की समुचित व्यवस्था नहीं है।"

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक वाले वाहनों की मदद से यह सुनिश्चित किया गया कि आग आसपास के कारखानों में न फैले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां