लाइव न्यूज़ :

मप्र में बाढ़ से भारी नुकसान, लोगों को कब मिलेगी सहायता : कमलनाथ

By भाषा | Updated: August 7, 2021 18:37 IST

Open in App

श्योपुर (मप्र) सात अगस्त मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि बाढ़ से राज्य के ग्वालियर और चंबल संभाग में बहुत अधिक नुकसान हुआ है।

प्रदेश सरकार के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत में हुई भारी बारिश के बाद प्रदेश के उत्तरी हिस्से में आई बाढ़ से 1,250 गांव प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोक नगर, गुना, भिंड और मुरैना जिलों में भारी बारिश हुई है।

श्योपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने और कुछ अन्य जिलों का दौरा करने के बाद कमलनाथ ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने जीवन में ऐसी आपदा कभी नहीं देखी। मैंने 80 प्रतिशत लोगों को छतों पर देखा है। बाढ़ के कारण जमीन और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।’’

एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज सिंह सरकार ने कई घोषणाएं की है लेकिन यह राजनीति करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम मदद पहुंचा रहे हैं और कांग्रेस मदद करना जारी रखेगी।’’

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस क्षतिग्रस्त पुलों, फसलों के नुकसान आदि पर सवाल उठाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ आप (सरकार) मुआवजे का भुगतान करने के लिये नुकसान का आकलन कैसे करने जा रहे हैं। आप कितनी सहायता प्रदान करने जा रहे हैं। बारिश से क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत कब होगी और बाढ़ के कारण बेघर हुए लोगों को मकान कब मिलेंगे।’’

इससे पहले शनिवार सुबह को अन्न उत्सव को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित हिस्सों से 8,832 लोगों को बचाया गया जबकि 29,280 अन्य को इन इलाकों से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर