लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भीषण ठंड और शीतलहर जारी, पारा 1.8 डिग्री तक गिरा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस हो जाने के कारण दिल्ली ‘‘भीषण’’ शीतलहर की चपेट में आ गई जहां सुबह के समय ‘‘घना’’ कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह ‘‘घने’’ से ‘‘मध्यम’’ कोहरे के कारण पालम में दृश्यता स्तर 100 मीटर और सफदरजंग में 201 रहा।

आईएमडी के अनुसार, यदि दृश्यता स्तर शून्य से 50 मीटर हो, तो कोहरा ‘‘अत्यंत घने’’ की श्रेणी में आता है, दृश्यता स्तर 51 से 200 मीटर होने पर यह ‘‘घने’’ कोहरे की श्रेणी में आता है, दृश्यता स्तर 201 से 500 मीटर हो, तो कोहरा ‘‘मध्यम’’ की श्रेणी में आता है और यदि दृश्यता स्तर 501 से 1,000 के बीच हो, तो कोहरा ‘हल्के’ की श्रेणी में आता है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से पांच डिग्री नीचे है, जबकि बुधवार को यह 3.2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।

जफरपुर, लोधी रोड और रिज मौसम स्टेशनों ने क्रमश: 1.8 डिग्री, 2.4 डिग्री और 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया।

यदि मैदानी इलाकों में चार डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जाता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है और यदि तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे गिर जाता है तो भीषण शीतलहर घोषित की जाती है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी एवं शुष्क उत्तरी/उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान और गिर गया है।

शहर में एक जनवरी को 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो पिछले 15 साल में इस महीने में सबसे कम तापमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू