लाइव न्यूज़ :

Heatwave Grips India: कल से स्कूल समय में बदलाव, भीषण गर्मी को लेकर फैसला, जानें से पहले देखें टाइमटेबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2025 10:52 IST

Heatwave Grips India: सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों और सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक और नौवीं कक्षा से बारहवीं तक की कक्षाएं अगली सूचना तक सुबह सात बजे से दोपहर तक संचालित होंगी।"

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।साहिबगंज जिलों के लिए 26 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया।जमशेदपुर में 42.6 और चाईबासा में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

रांचीः झारखंड सरकार ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की। अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए विद्यालय का समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगा। जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर तक चलेंगी। स्कूलों के लिए नया समय 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू रहेगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, "राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों और सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक और नौवीं कक्षा से बारहवीं तक की कक्षाएं अगली सूचना तक सुबह सात बजे से दोपहर तक संचालित होंगी।"

Heatwave Grips India: नया समय 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू

1. केजी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक

2. 9वीं कक्षा से 12वीं तक की कक्षाएं अगली सूचना तक सुबह सात बजे से दोपहर तक

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 12 जिलों - सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए 26 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर में 42.6 और चाईबासा में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी रांची में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आनंद ने कहा कि कम से कम तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है तथा 27 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागझारखंडमौसम रिपोर्टRanchiमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया