लाइव न्यूज़ :

‘दिल्ली में दिसंबर में हुए 40 प्रतिशत प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है हीटर, लकड़ी की आग’

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में हुए वायु प्रदूषण में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी मकानों को गर्म करने के लिए लगाए जाने वाले हीटर और भोजन पकाने के दौरान उठने वाले धुएं की रही। पीएम2.5 प्रदूषकों के संबंध में किए गए एक अध्ययन में यह कहा गया है।

हालांकि, दिल्ली में हाल के दिनों में जैव ईंधन के उपयोग का कोई आकलन उपलब्ध नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में बेघर लोग लकड़ी और कचरा जलाकर उसकी गर्मी तापते हैं।

नीतिगत अध्ययन करने वाले दिल्ली के एनजीओ काउंसिल ऑन एनर्जी, एन्वायरमेंट एंड वाटर के अध्ययन के अनुसार, ‘‘दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में दिल्ली में हुए वायु प्रदूषण में आवासीय क्षेत्र (घर में खाना पकाना, हीटर, वाटर हीटर और बिजली का बल्ब आदि) से निकले पीएम2.5 प्रदूषकों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत थी।’’

दिल्ली में करीब डेढ से दो लाख बेघर लोग हैं। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के अनुसार, जनवरी 2021 में 319 आश्रय गृह बनाए गए थे जिनमें 19,116 लोगों के रहने की क्षमता थी।

एनजीओ के अनुसार, ‘‘हालांकि, इन रैन बसेरों में दिल्ली के बेघर लोगों में से महज 10 प्रतिशत को ही आश्रय मिल सकता है, ऐसे में बड़ी संख्या में बेघर लोग सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हैं।’’

उसके अनुसार, ‘‘सड़कों पर रहने को मजबूर ये लोग लकड़ी और अन्य जैव ईंधन जलाकर सर्दियों में खुद को गरम रखने की कोशिश करते हैं। गर्मी पाने और अन्य कारणों से कचरा भी जलाया जाता है जिससे दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है।’’

अध्ययन के अनुसार, पिछले साल सर्दियों में दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब होने के पीछे बहुत बड़ा कारण लंबे समय पर पराली जलाया जाना भी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग