लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, भारी पुलिस बल तैनात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 4, 2023 00:43 IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच बुधवार और गुरुवार की आधी के करीब काफी तीखी झड़प हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प पहलवानों ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने किया इनकार पुलिस-पहलवानों की इस झड़प में एक पहलवान के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है

दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच काफी तीखी झड़प होने की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार और गुरुवार की आधी रात के करीब धरना दे रहे पहलवान जंतर-मंतर पर हंगामा करने लगे और साथ ही आरोप लगाने की दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने उनकी साथ बदसलूकी की है।

पहलवान बजरंग पुनिया समेत कई पहलवानों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने लाठी लेकर उनके साथ धरनास्थल पर मारपीट करने लगे। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने पहलवानों द्वारा लगाये गये सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पहलवानों ने उनके साथ बदसलूकी की, जबकि वो तो उन्हीं की सुरक्षा के लिए तैनात किये गये हैं।

पहलवानों ने आरोप लगाया कि वो अपने सोने के लिए बेड मंगवाए थे, लेकिन दिल्ली पुलिस के जवानों ने बेड पहुंचाने वालों को रोक दिया और उनसे मारपीट की। पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस से ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी और लाठियों से मारने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस-पहलवानों की झड़प में एक पहलवान घायल भी हो गया है। घायल पहलवान महिला पहलवान विनेश फोगाट का भाई बताया जा रहा है।

विवाद के संबंध में एक और बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पहलवानों के लिए बेड लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे। उन्हें पुलिस ने रोक दिया और इसी के बाद पहलवानों और पुलिस के बीच झगड़ा होने लगा। पहलवानों का कहना है कि पुलिस ने उनके उपर लाठियां बरसाईं, विधायक सोमनाथ भारती के साथ अभद्रता की। वहीं पुलिस आरोप लगा रही है कि पहलवानों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई का प्रयास किया।

इस पूरे घटनाक्रम पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी प्रणव तायल ने पत्रकारों को बताया कि आप विधायक सोमनाथ भारती जंतर-मंतर पर पहलवानों के लिए बिना इजाजत बिस्तर लेकर आ गए। पुलिस ने जब सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें रोका तो विधायक भारती के समर्थक और पहलवान आक्रामक हो गये और जबरदस्ती ट्रक से बेड निकालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिए पुलिस ने प्रयास किया। इस दौरान मामूली विवाद हुआ और पुलिस ने सोमनाथ सहित 2 लोगों को हिरासत में लिया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया