Heat Wave Weather: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू, जालौर में पारा 45 डिग्री के पार, दिल्ली-NCR में तापमान 42 से ऊपर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2022 20:48 IST2022-04-07T20:46:24+5:302022-04-07T20:48:08+5:30

Heat Wave Weather Update: दिल्ली सहित भारत के अधिकांश हिस्से इस समय भीषण लू की स्थिति से जूझ रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को भविष्यवाणी की कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू चलने की संभावना है।

Heat Wave Weather Update Rajasthan 45 degrees in Jalore, temperature 42 in Delhi-NCR northwest and central India during next 4-5 days | Heat Wave Weather: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू, जालौर में पारा 45 डिग्री के पार, दिल्ली-NCR में तापमान 42 से ऊपर

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

Highlightsअधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है।लोधी रोड, रिज, मुंगेशपुर और पीतमपुरा में भीषण गर्मी रही।

Heat Wave Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी प्रचंड पड़ रही है। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ प्रचंड गर्मी औ लू का बृहस्पतिवार को भी प्रकोप जारी रहा। यहां के जालौर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जालौर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बाडमेर में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री, फलौदी में 44.8 डिग्री, जैसलमेर-बांसवाडा में 44.4-44.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 44.3 डिग्री, बीकानेर में 44 डिग्री, नागौर-टोंक-डूंगरपुर-हनुमानगढ-बांरा में 43.4-43.4 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि पिलानी में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि चूरू में 43.2 डिग्री, सिरोही में 43 डिग्री और अन्य स्थानों पर 42.9 डिग्री से 41.4 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 27.2 डिग्री से लेकर 16.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिये राज्य के कुछ हिस्सों में लू का ‘येलो’ और कुछ हिस्सों में ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, कई जगहों पर 42 डिग्री से ज्यादा रहा अधिकतम तापमान

दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी रही और सफदरजंग वेधशाला में इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के एक मौसम स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

लोधी रोड, रिज, मुंगेशपुर और पीतमपुरा में भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मौसम केंद्र में शहर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि गर्मी के और भीषण होने की संभावना है तथा सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान शनिवार तक 42 डिग्री के निशान को छू सकता है।

कम से कम एक सप्ताह भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्से मार्च के अंतिम सप्ताह से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और इन हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और इससे लगे मध्य भारत के इलाकों में अप्रैल में कहीं अधिक भीषण गर्मी पड़ने और अक्सर ‘लू’ चलने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने कहा था, ‘‘मार्च की तुलना में अप्रैल में भीषण गर्मी वाली परिस्थितियां कहीं अधिक होंगी। और कुछ हिस्सों में 15 अप्रैल तक लू चलना जारी रह सकता है। ’’ मैदानी इलाकों में, भीषण गर्मी उस वक्त घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तथा सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहता है।

Web Title: Heat Wave Weather Update Rajasthan 45 degrees in Jalore, temperature 42 in Delhi-NCR northwest and central India during next 4-5 days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे