लाइव न्यूज़ :

Heat Wave Red Alert: हीटस्ट्रोक के 24,849 मामले, 56 लोगों की मौत, जानिए अपने राज्य का हाल

By धीरज मिश्रा | Updated: June 2, 2024 15:19 IST

Heat Wave Red Alert: हीटस्ट्रोक ने 56 लोगों की जिंदगी छीन ली। सरकार द्वारा जारी आंकड़े में इस बात का खुलासा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देहीटस्ट्रोक से देश में 56 लोगों की हुई मौत मई माह में 46 लोगों की हुई मौत हीटस्ट्रोक के 24,849 मामले सामने आए हैं

Heat Wave Red Alert: हीटस्ट्रोक ने 56 लोगों की जिंदगी छीन ली। सरकार द्वारा जारी आंकड़े में इस बात का खुलासा हुआ है। आंकड़ों में कहा गया है कि 1 मार्च से मई माह के अंत तक हीटस्ट्रोक के 24,849 मामले सामने आए हैं।

मई माब में अकेले 19,189 मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले तीन महीनों में हीटस्ट्रोक से 56 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जिसमें मई माह में 46 लोगों की मौत हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हीट स्ट्रोक से सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुई। यहां पर सबसे अधिक 14 मौतें हुई। उसके बाद महाराष्ट्र में 11, आंध्र प्रदेश में 6 और राजस्थान में 5 मौतें हुई हैं। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि केंद्र हीटस्ट्रोक के मामलों और इससे होने वाली मौतों पर नज़र रखता है। केंद्र के द्वार जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च से हीटस्ट्रोक के 24,849 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 19,189 मामले मई महीने में सामने आए हैं।

6,584 मामलों के साथ, मध्य प्रदेश में हीटस्ट्रोक के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, इसके बाद राजस्थान में 4,357 मामले, आंध्र प्रदेश- 3,239, छत्तीसगढ़- 2,418, झारखंड- 2,077 और ओडिशा से 1,998 मामले सामने आए हैं।

मालूम बीते कुछ दिनों से दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने इस दौरान हीट वेव की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं, कई राजस्थान में पारा 50 डिग्री को पार कर गया तो वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में 46 प्लस तापमान बना रहा।

हालांकि, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में मौसम करवट लेगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर के आस-पास सुबह के वक्त मौसम ने करवट ली। लेकिन, इसके बाद लोगों को तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :हीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीमध्य प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया