लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सप्ताह के अंत तक चल सकती है लू: मौसम विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: May 21, 2020 05:47 IST

व्यापक क्षेत्रों में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है तो उसे लू चलना घोषित किया जाता है, वहीं अगर लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो उसे गंभीर लू वाली श्रेणी में रखा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को मौसम गर्म और शुष्क रहा और अगले चार-पांच दिन में यहां लू चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को मौसम गर्म और शुष्क रहा और अगले चार-पांच दिन में यहां लू चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

बृहस्पतिवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि अगले चार से पांच दिन में उत्तरपश्चिम भारत में शुष्क और लू चलेगी।

उन्होंने कहा कि मानसून से पहले की कोई गतिविधि नहीं होगी और तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में अगले चार दिन में लू चल सकती है।

उन्होंने बताया कि ताजा पश्चिम विक्षोभ इस क्षेत्र में पहुंच रहा है लेकिन इसका मैदानी इलाकों में कोई बड़ा असर नहीं होगा। व्यापक क्षेत्रों में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है तो उसे लू चलना घोषित किया जाता है, वहीं अगर लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो उसे गंभीर लू वाली श्रेणी में रखा जाता है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे क्षेत्रों में अगर तापमान एक दिन के लिए भी 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाए तो लू चलना घोषित किया जाता है।

टॅग्स :दिल्लीमौसममौसम रिपोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया