लाइव न्यूज़ :

गर्मी से हाहाकार, दुनिया के 15 सबसे गर्म जगहों में भारत के 10 शहर, दिल्ली को आज मिल सकती है राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 09:33 IST

देश भर में गर्मी चरम पर है। राजधानी दिल्ली समेत जयपुर, कोटा, हैदराबाद लखनऊ जैसी कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में प्रचंड गर्मी, चुरु और श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पारयूपी के कुछ इलाकों समेत समेत दिल्ली में सोमवार को मिल सकती है हल्की राहत, बूंदाबांदी के आसार

उत्तर भारत में जारी गर्मी और लू के थपेड़ों का आलम ये है कि रविवार को दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में 10 जगहें भारत की रही। साथ ही इसमें 5 जगहें पाकिस्तान की हैं। राजस्थान का चुरु में 48.9 और श्री गंगानगर में 48.6 डिग्री सेल्सियम पारा दर्ज किया गया और ये रविवार को दुनिया से सबसे गर्म इलाके रहे।

एल डोराडो मौसम वेबसाइट के अनुसार इसके बाद पाकिस्तान के जकोकाबाद में सबसे अधिक 48 डिग्री तामपान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा (47.4 डिग्री) और हरियाणा के नरनौल (47.2) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 

देश भर में गर्मी चरम पर है। राजधानी दिल्ली समेत जयपुर, कोटा, हैदराबाद लखनऊ जैसी कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर में 48.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 47.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यहां तक कि शिमला, नैनीताल और श्रीनगर जैसे इलाकों में भी पारा सामान्य से दो से चार डिग्री ज्यादा है। शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि नैनीताल में 33 डिग्री सेल्सियम रहा।

यूपी, झारखंड समेत दिल्ली में मिल सकती है राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, झारखंड में भी प्री मानसून सक्रिय हो रहा है। झारखंड में अगले तीन दिन में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिमी हवा आने से प्री मानसून सक्रिय हुआ है। वहीं, दिल्ली में भी रविवार आधी रात के बाद मौसम में हल्का बदलाव आया है। मौसम विभार ने सोमवार को गरज और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताये हैं। हालांकि, इससे प्रचंड गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित