लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का दौर जारी, चूरू में पारा 45.6 डिग्री

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:08 IST

Open in App

जयपुर, 30 मई राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का दौर रविवार को भी जारी रहा जहां चूरू में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक गया जबकि पाली में रात का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिनों में राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ अचानक आधीं चलने से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार रविवार को चूरू में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री , बीकानेर-फलौदी में 45.4-45.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 45 डिग्री , सवाईमाधोपुर-पाली में 43.7-43.7 डिग्री , पिलानी में 43.1 डिग्री , कोटा-जैसलमेर-वनस्थली में 42.2-42.2 डिग्री , बाडमेर में 42 डिग्री , जयपुर में 41.8 डिग्री और अन्य प्रमुख शहरों में 41.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक पाली में रात का तापमान सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में 31.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक श्रीगंगानगर में 5.2 मिलीमीटर बारिश, चूरू में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो