हरियाणा और पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी
By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:57 IST2021-07-01T19:57:10+5:302021-07-01T19:57:10+5:30

हरियाणा और पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी
चंडीगढ़, एक जुलाई हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा और गुरुग्राम में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। गुरुग्राम, हरियाणा में सबसे गर्म स्थान रहा और हिसार में तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक और भिवानी में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में 40.6 डिग्री सेल्सियस, और करनाल में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा और बठिंडा में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में 39 डिग्री और लुधियाना में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों में अगले दो दिन में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।