लाइव न्यूज़ :

गर्मी ने निकाला दिल्ली का दम, बिजली की रिकार्ड मांग

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून भीषण गर्मी से दिल्ली का दम फूलना शुरू हो गया है और गर्मी तथा उमस के कारण पसीना पसीना हुई दिल्ली में बुधवार को बिजली की मांग रिकार्ड आंकड़े पर पहुंच गई ।

उमस भरे मौसम और कोविड लॉकडाउन में ढील के बीच दिल्ली में बिजली की भारी मांग बुधवार को 6,185 मेगावाट तक चली गयी जो इस गर्मी में अब तक की सबसे अधिक विद्युत मांग है। विद्युत वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया जो इस साल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के आंकड़े के अनुसार बुधवार को अपराह्न करीब पौने तीन बजे राष्ट्रीय राजधानी में विद्युत की मांग 6,185 मेगावट थी जो इस गर्मी में सर्वाधिक है।

सोमवार को शहर में अनलॉक प्रक्रिया के पहले दिन विद्युत की सबसे अधिक मांग 5559 मेगावाट थी । यह पहली बार था कि शहर में इस सीजन में बिजली की मांग 5000 मेगावाट के पार गयी थी। मंगलवार को यह 5906 मेगावाट तक गयी थी।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद सोमवार से बाजार, दुकानें खुल गई हैं और मेट्रो सेवा भी बहाल हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?