दिल्ली में सुबह रही गर्मी और उमस

By भाषा | Updated: June 26, 2021 11:02 IST2021-06-26T11:02:40+5:302021-06-26T11:02:40+5:30

Heat and humidity in the morning in Delhi | दिल्ली में सुबह रही गर्मी और उमस

दिल्ली में सुबह रही गर्मी और उमस

नयी दिल्ली, 26 जून राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सुबह गर्मी रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत रही।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Heat and humidity in the morning in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे