लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:26 IST

Open in App

जयपुर, दो जुलाई राजस्थान में मानसून की अनुकूल परिस्थितयां नहीं होने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की गति धीमी होने की संभावना के साथ राज्य के अधिकतर इलाकों में गर्मी का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के 33 जिलों में से 12 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर चला गया। वहीं छह जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को अलवर में सुबह से शाम पांच बजे तक 27 मिलीमीटर बारिश और धौलपुर में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान अलवर, धौलपुर, भरतपुर, झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को चूरू में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 43, श्रीगंगानगर में 42.8, करौली में 42.7, धौलपुर में 42.5, सवाईमाधोपुर में 40.9, बीकानेर-फलौदी में 40.8-40.8, अलवर में 40.7, पाली में 40.3, जयपुर में 40.2 और नागौर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 31.8 डिग्री सेल्सियस, करौली में 31.6 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस, पाली में 30.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 30.3 डिग्री सेल्सियस और सवाई माधोपुर में 30 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर