लाइव न्यूज़ :

मालेगांव विस्फोट मामले में सुनवाई फिर शुरू

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:58 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसम्बर मालेगांव विस्फोट मामले में शुक्रवार को सुनवाई फिर से शुरू हुई और बचाव पक्ष के वकीलों ने उन गवाहों से जिरह की जो पंचनामे के समय मौके पर मौजूद थे और जिन्होंने वहां से बरामद दो मोटरसाइकिलों तथा पांच साइकिलों की पहचान की थी।

उन्होंने पिछले साल जुलाई में विशेष अदालत के समक्ष अपनी गवाही दर्ज की थी और तब से उनकी जिरह लंबित थी।

उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के निकट एक मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटकों में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गये थे।

पुलिस के अनुसार मौके से बरामद बाइकों में से एक भोपाल से भाजपा सांसद एवं आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम पंजीकृत थी। ठाकुर इस समय जमानत पर हैं।

शुक्रवार को सुनवाई शुरू होने पर ठाकुर और रमेश उपाध्याय के वकीलों ने गवाहों से जिरह की।

मामले में 400 गवाहों में से लगभग 140 की गवाही हो चुकी है। मामले की अगली सुनवाई की तिथि सात दिसम्बर तय की गई।

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च में इस मामले की सुनवाई को रोक दिया गया था।

गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत ठाकुर समेत सात आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos