लाइव न्यूज़ :

बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की याचिका पर सुनवाई 19 जनवरी को

By भाषा | Updated: December 22, 2021 00:44 IST

Open in App

रांची, 21 दिसंबर झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को तय की है।

अदालत ने मरांडी के अनुरोध पर उन्हें अपनी मूल याचिका की प्रार्थना में आंशिक संशोधन की अनुमति दे दी और इसपर जवाब दाखिल करने के लिए विधानसभा को 12 जनवरी तक का समय दिया है।

मुख्य न्यायाधीश डा. रवि रंजन और न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद की खंडपीठ ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर आज सुनवाई की।

मरांडी ने अपनी याचिका में कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति नहीं करते हैं बल्कि नेता प्रतिपक्ष को संवैधानिक व्यवस्था के तहत वह सिर्फ मान्यता देते हैं। याचिका में कहा गया था कि उसमें संशोधन से मूल याचिका की भावना प्रभावित नहीं होगी।

मरांडी की याचिका में अनुरोध किया गया है कि बाबूलाल मरांडी भाजपा के विधायक दल के नेता हैं। उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी जाए। जबकि त्रुटि से मूल याचिका में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की बात कही गई थी। अंतरिम याचिका में अनुरोध किया गया है कि इसी भूल में सुधार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं