लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के बागी विधायकों की याचिका पर कल सुनवाई, येदियुरप्पा ने कहा-सकारात्मक फैसले की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 22, 2019 19:29 IST

उच्चतम न्यायालय मामले की सुनवाई कल यानी सोमवार को करेगा। शाह से मिलने के बाद येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उच्चतम न्यायालय से अपने पक्ष में सकारात्मक फैसला आने की उम्मीद है

Open in App

कांग्रेस-जद(एस) के बागी विधायकों की याचिका पर उच्चतम न्यायालय में सोमवार को होने वाली सुनवाई से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि उन्हें ‘सकारात्मक’ फैसला आने की उम्मीद है। चुनाव आयोग द्वारा बागी विधायकों की सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद येदियुरप्पा मामले और उससे जुड़ी रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मिलने दिल्ली आए हैं।

इन सभी विधायकों को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने संविधान की 10वीं अनुसूची (दल-बदल कानून) के तहत अयोग्य करार दिया था। मुख्यमंत्री पर अयोग्य करार दिए गए 15 विधायकों का काफी दबाव है। दरअसल, उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है, और अगर ऐसे में शीर्ष अदालत उससे पहले विधायकों को राहत नहीं देती है तो उनका राजनीतिक करियर दांव पर लग जाएगा।

उच्चतम न्यायालय मामले की सुनवाई कल यानी सोमवार को करेगा। शाह से मिलने के बाद येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उच्चतम न्यायालय से अपने पक्ष में सकारात्मक फैसला आने की उम्मीद है... चूंकि विधानसभा अध्यक्ष ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं है, इसलिये फैसला हमारे पक्ष में होगा। देखते हैं, कल क्या होता है।’’

उन्होंने कहा,‘‘हम अपने पक्ष में फैसला आने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि चुनाव आयोग राज्य में उपचुनाव की घोषणा कर चुका है।’’ सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को आर. शंकर और एस टी सोमशेखर सहित अयोग्य करार दिए गए कुछ विधायकों से भेंट की थी। उन्होंने बताया कि बोम्मई ने विधायकों को शाह और येदियुरप्पा की मुलाकात के बारे में बताया और आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ है। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है