लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बैलगाड़ी प्रतियोगिता से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई 15 दिसंबर को होगी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में बैलगाड़ी प्रतियोगिता के मुद्दे पर दायर याचिकाओं पर 15 दिसंबर को सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ के समक्ष हुई।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ को बताया कि बैलगाड़ी प्रतियोगिता जैसे खेल कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य ने इस मामले में द्वारा दायर आवेदन की प्रति उन वकील को सौंपी है जो तमिलनाडु और कर्नाटक समेत अन्य राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र के मामले में शीर्ष अदालत का जो कुछ भी फैसला होगा उसका अन्य राज्यों पर प्रभाव पड़ेगा।

न्यायालय ने महाराष्ट्र के मामले को सुनवाई के लिए 15 दिसंबर को सूचीबद्ध किया और कहा कि सभी पक्ष अपने लिखित हलफनामे दायर कर सकते हैं। महाराष्ट्र की ओर से दायर आवेदन में सर्वोच्च अदालत से अनुरोध किया गया है कि राज्य में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता जारी रखने की अनुमति दी जाए।

इस मामले में पेश हुए एक वकील ने उच्चतम न्यायालय को गत सप्ताह बताया था कि महाराष्ट्र में बैलगाड़ी प्रतियोगिता पर पशुओं के प्रति क्रूरता के आधार पर पाबंदी लगाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह