लाइव न्यूज़ :

लालू की जमानत याचिका पर अब 16 अप्रैल को सुनवाई, सीबीआई ने जवाब के लिए समय मांगा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:27 IST

Open in App

रांची, नौ अप्रैल झारखंड उच्च न्यायालय चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की जिसे स्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय ने सीबीआई को जवाब दाखिल करने के लिए तीन दिनों का समय दिया।

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लालू की नयी जमानत याचिका पर शुक्रवार को बहस की। साथ ही उन्होंने कहा कि सीबीआई राजनीतिक कारणों से लालू को जेल में रखना चाहती है और इसीलिए वह वह मामले को जानबूझकर लटका रही है।

सिब्बल की बहस के बाद सीबीआई की ओर से केन्द्र सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की जिसे झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने स्वीकार कर लिया। इसलिए अब जमानत याचिका पर 16 अप्रैल को सुनवाई होगी। उच्च न्यायालय ने कहा कि सीबीआई इस मामले में तीन दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करे।

लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार मामले में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है जबकि चारा घोटाले के तीन अन्य मामलों में लालू को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

लालू प्रसाद की ओर से देवर्षि मंडल ने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि जेल में काट ली है, ऐसे में उन्हें जमानत दी जाए।

गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आईपीसी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात-सात साल की सजा सुनाई है और दोनों सजाओं को एक के बाद एक चलाने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा