लाइव न्यूज़ :

पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए दायर कंगना की याचिका पर सुनवाई टली

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:18 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कंगना रनौत की उस अंतरिम याचिका पर सुनवाई अगले सप्ताह के लिए टाल दी, जिसमें उन्होंने पासपोर्ट नवीनीकरण करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति जी ए सनाप की पीठ ने हालांकि, रनौत के वकील रिजवान सिद्दिकी को 28 जून को मामले पर तुरंत सुनवाई करने के लिए अदालत जाने की अनुमति दे दी। पीठ ने रनौत की आगामी फिल्म ‘‘धाकड़’’ के निर्माता के वकील ऋषिकेश मुंदार्गी को भी अभिनेत्री की याचिका के साथ सुनने पर सहमति दे दी।

रनौत ने अपने आवेदन में कहा कि उन्हें फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए इस महीने बुडापेस्ट जाना है, लेकिन स्थानीय पासपोर्ट अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट नवीनीकरण करने से यह कहकर इनकार कर दिया है कि उनके खिलाफ मुंबई के उपनगर बांद्रा के पुलिस थाने में नफरत फैलाने वाला ट्वीट करने को लेकर मामला दर्ज है।

सिद्दिकी और मुंदार्गी ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि फिल्म की शूटिंग का कार्यक्रम पहले ही बन गया है और अभिनेत्री के बुडापेस्ट जाने में असमर्थता की वजह से निर्माता को रोजाना 15 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।

हालांकि, अदालत ने कहा कि आज की सुनवाई का समय समाप्त हो गया है। न्यायाधीशों ने कहा, ‘‘इसका मतलब यह नहीं है कि हम 24 घंटे मामले की सुनवाई के लिए दिन-रात यहां बैठे रहें। हम आपको तुरंत सुनवाई के लिए अदालत (सोमवार को) जाने की अनुमति देते हैं।’’

गौरतलब है कि 15 जून को हुई मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि रनौत की याचिका अस्पष्ट है और स्थानीय पासपोर्ट अधिकारियों को पक्षकार बनाने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया