लाइव न्यूज़ :

मथुरा के मंदिर में नमाज़ पढ़ने के दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:55 IST

Open in App

मथुरा, 20 नवंबर मथुरा की एक अदालत ने यहां के नन्दबाबा मंदिर में नमाज़ पढ़ने और नमाज़ पढ़ने के फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर धार्मिक विवाद फैलाने के आरोपी दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके मित्र मोहम्मद चांद की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 24 नवम्बर की तारीख तय की है।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि शुक्रवार को अपर जिला न्यायाधीश (द्वितीय) महेंद्र नाथ की अदालत में सुनवाई के समय मामले के जांचकर्ता के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उपस्थित न हो पाने की वजह से सुनवाई टाल दी गई ।

गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके मित्र मोहम्मद चांद ने कथित रूप से 84 कोस की यात्रा के दौरान नन्दगांव के नन्दबाबा मंदिर में पहुंचकर बिना अनुमति नमाज पढ़ी और उससे संबंधित कई फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिए, जिसके बाद मंदिर के सेवायतों तथा वहां की जनता में आक्रोश फैल गया और तत्कालीन सेवायतों ने मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस के विशेष जांच दल ने फैजल खान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO