लाइव न्यूज़ :

श्रम अधिकार कार्यकर्ता नौदीप कौर की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 फरवरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय जबरन वसूली और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार श्रम अधिकार कार्यकर्ता नौदीप कौर की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा।

कौर के वकील अर्शदीप चीमा ने कहा कि सोमवार को 23 वर्षीय श्रम अधिकार कार्यकर्ता की जमानत याचिका सुनवाई के लिये अदालत के समक्ष आई थी लेकिन हरियाणा के वकील के अनुरोध पर न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन ने सुनवाई को 24 फरवरी तक के लिये टाल दिया।

चीमा ने कहा कि कौर की जमानत याचिका पर अदालत उसे अवैध रूप से बंद रखे जाने की याचिका के साथ बुधवार को सुनवाई करेगी। कौर पर हत्या के प्रयास और जबरन वसूली समेत तीन मामले हैं।

मजदूर अधिकार संगठन की सदस्य और पंजाब के मुक्तसर जिले की रहने वाली कौर करनाल की एक जेल में बंद हैं। उन्हें हरियाणा के सोनीपत में अन्य के साथ मिलकर एक औद्योगिक इकाई का कथित रूप से घेराव करने को लेकर 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

नौदीप के वकील का दावा है कि सोनीपत पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों में उसे “गलत तरीके से फंसाया” है।

इससे पहले नौदीप कौर को दो मामलों में जमानत मिल चुकी है जो मुख्य रूप से जबरन वसूली के आरोपों से संबंधित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर