लाइव न्यूज़ :

ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराने के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई 7 जनवरी को

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:13 IST

Open in App

आगरा, पांच जनवरी आगरा स्थिति ताजमहल परिसर में बीते सोमवार को भगवा झंडा फहराये जाने के बाद पकड़े गये कथित हिंदूवादी संगठन से जुड़े चार आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) शोभा भाटी की अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों की आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगते हुए आरोपियों की जमानत के लिये सुनवाई की अगली तारीख सात जनवरी को तय की है।

सोमवार को ताजमहल परिसर में एक कथित हिंदूवादी संगठन के चार सदस्यों ने भगवा झंडा लहराया। घटना के बाद वहां सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बल सीआईएसएफ के कर्मियों ने चारों को पकड़ लिया और उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना ताजगंज पुलिस ने सीआईएसएफ निरीक्षक अरविंद कुमार की तहरीर पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों को जमानत के लिए मंगलवार को दीवानी अदालत में पेश किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया