लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई अब 25 जनवरी को

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:11 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र) 23 जनवरी । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सांसद-विधायक अदालत में चल रहे मुकदमे में अब 25 जनवरी को सुनवाई होगी।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सांसद/विधायक अदालत में चल रहे मामले की सुनवाई शनिवार को अदालत में अवकाश होने की वजह से टल गई, अब सुनवाई 25 जनवरी को होगी।

यह जानकारी वर्तिका सिंह के अधिवक्ता रोहित त्रिपाठी ने शनिवार को दी।

इस मामले में आज वर्तिका सिंह व गवाहों उत्कर्ष विक्रम, अजीत प्रताप सिंह, वृजेश सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, किरण सिंह आदि को बयान देने हेतु अदालत में तलब किया गया था।

ग़ौरतलब है कि वर्तिका ने आरोप लगाया था कि मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्‍ता और रजनीश सिंह ने उनसे महिला आयोग का सदस्‍य बनाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग की और बाद में इसे कम करते हुए 25 लाख रुपये मांगे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री के सहयोगी ने उनसे (वर्तिका) अश्‍लील बातें की जिसका कथित साक्ष्‍य अदालत में उपलब्‍ध कराया गया है।

वर्तिका का यह भी आरोप है कि जब उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार उजागर करने की धमकी दी तो उनके खिलाफ अमेठी के मुसा‍फ‍िरखाना थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित