लाइव न्यूज़ :

शाही ईदगाह प्रकरण की सुनवाई टली, शुक्रवार को होगी

By भाषा | Updated: July 20, 2021 13:01 IST

Open in App

मथुरा, 20 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद की एक अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में स्थित शाही ईदगाह को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई सोमवार को भारी बारिश होने के कारण न हो सकी। शहर के अनेक प्रवेश मार्गों पर जलभराव के चलते बार एसोसिएशन ने ‘नो वर्क’ घोषित कर दिया जिससे अदालतों में काम नहीं हुआ और इस मामले की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी गई।

वादी पक्ष के अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताय कि, शाही ईदगाह मामले में ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति’ के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दाखिल दावे पर सुनवाई की जानी थी जिसके अनुसार ईदगाह तत्कालीन शासक औरंगजे़ब के 1669 के एक आदेश के परिपालन में कथित रूप से भगवान कृष्ण का मंदिर तोड़कर बनाई गई है।

माहेश्वरी ने बताया, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में चल रहे इस मामले की सुनवाई अब 23 जुलाई को की जानी तय हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल