लाइव न्यूज़ :

सभी वकीलों को कोविड-19 का टीका लगने के बाद ही अदालतों में उपस्थिति के साथ सुनवाई शुरू हो:याचिका

By भाषा | Updated: February 24, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली,24 फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय में एक वकील ने बुधवार को एक याचिका दायर कर अनुरोध किया कि 15 मार्च से सभी न्यायाधीशों द्वारा प्रत्यक्ष सुनवाई करने का फैसला तब तक टाल दिया जाए, जब तक कि सभी वकीलों को कोविड-19 का टीका नहीं लग जाता है।

उच्च न्यायालय ने 20 फरवरी को कार्यालय आदेश जारी कर कहा था कि उसके (उच्च न्यायालय के) और अधीनस्थ अदालतों के सभी न्यायाधीश 15 मार्च से प्रत्येक दिन मामलों की प्रत्त्यक्ष सुनवाई करेंगे।

वर्तमान में, अधीनस्थ अदालतें न्यायाधीशों की उपस्थिति के साथ एक-एक दिन के अंतराल पर सुनवाई करती है, जबकि उच्च न्यायालय की 11 पीठ प्रतिदिन उपस्थिति के साथ (अदालती) कार्यवाही करती है।

यह याचिका अधिवक्ता मानशवी झा ने दायर की है। उन्होंने याचिका के जरिए अनुरोध किया है कि या तो वकीलों और उनके कर्मचारियों को भी अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मी के अनुरूप टीकाकरण किया जाए, या 20 फरवरी के आदेश को तब तक के लिए टाल दिया जाए जब तक कि सभी वकीलों तथा उनके कर्मचारियों का टीकाकरण नहीं हो जाता है।

झा ने अपनी याचिका में दावा किया है कि कोविड-19 का खतरा अभी कम होने से कोसों दूर है। हालांकि दिल्ली में इसके मामले घटे हैं लेकिन महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और केरल में संक्रमण के मामले अब भी बढ़ रहे हैं। साथ ही, इस बात का की आशंका है कि लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध के अभाव के चलते इसका असर जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी पर भी देखने को मिल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग