आंध्र-ओडिशा सीमा पर माओवादी संगठन के हथियारों का ढेर बरामद

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:41 IST2021-12-31T16:41:24+5:302021-12-31T16:41:24+5:30

Heap of arms of Maoist organization recovered at Andhra-Odisha border | आंध्र-ओडिशा सीमा पर माओवादी संगठन के हथियारों का ढेर बरामद

आंध्र-ओडिशा सीमा पर माओवादी संगठन के हथियारों का ढेर बरामद

मलकानगिरी (ओडिशा), 31 दिसंबर ओडिशा में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के हथियारों के एक ढेर का पता लगाया।

एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जोदाम्बो थाना क्षेत्र के स्वाभिमान आंचल में गहन तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि उन्होंने जंत्री ग्राम पंचायत के ताबेर और अर्लिगपाड़ा गांव के बीच एक जंगली इलाके से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। इसमें बताया गया कि आठ बारूदी सुरंग (आईईडी), दो कारतूस समेत माओवादी ड्रेस और आपत्तिजनक साहित्य जब्त किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सामानों को बरामद किए जाने के बाद इलाके में तलाश अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Heap of arms of Maoist organization recovered at Andhra-Odisha border

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे