लाइव न्यूज़ :

मुरादाबादः कोरोना को हराकर घर लौटी 19 साल की लड़की ने शेयर किया एक्सपीरियंस, बताया- अस्पताल में कैसा था हेल्थकेयर वर्कर्स का बिहेवियर

By सुमित राय | Updated: April 21, 2020 19:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की पहली कोरोना संक्रमित 19 साल की लड़की ने ठीक होने के बाद अस्पताल का अनुभव बताया है।

Open in App
ठळक मुद्दे19 साल की मारीषा शुक्ला कोरोना को हराकर ठीक हो गई हैं और अब अपने घर आ चुकी हैं।मारीषा ने एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया है कि हेल्थकेयर वर्कर्स का व्यवहार कैसा था।

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इस बीच काफी लोग ठीक होकर अपने घर वापस भी आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की पहली कोरोना संक्रमित लड़की मारीषा शुक्ला ने भी कोरोना को हरा दिया है और घर वापस आ गई है। घर आने के बाद मारीषा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और बताया है कि अस्पताल में हेल्थकेयर वर्कर्स का व्यवहार कैसा था।

मारीषा शुक्ला ने बताया, "अस्पताल में हेल्थकेयर वर्कर्स ने मेरी अच्छी देखभाल की, मैं उनके बिना ठीक नहीं होती। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।" मारीषा ने आगे कहा, "डॉक्टर, पुलिस और प्रशासन हमारे लिए काम कर रहे हैं, हमें उनके साथ सहयोग करना चाहिए।"

बता दें कि 19 साल की मारीषा शुक्ला पिछले एक साल से फ्रांस में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और 15 मार्च को भारत लौटी थीं। इसके बाद बुखार और जुकाम की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

हालांकि तीसरे दिन मारीषा के बुखार और जुकाम की शिकायत दूर हो गई, लेकिन 29 मार्च को कराया गया दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव आया। इसके बाद तीसरे टेस्ट में मारीषा की रिपोर्ट निगेटिव आई और शुक्रवार को चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें घर छोड़ दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 1294 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। राज्य में अब तक इस महामारी से 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 140 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं