लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक 13 फरवरी से दी जाएगी

By भाषा | Updated: February 5, 2021 00:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक 13 फरवरी से दी जाएगी। वहीं, अबतक उनमें से 45 प्रतिशत का टीकाकरण हो चुका है। केंद्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे तक देश में 45,93,427 लाभार्थियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका था।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, मिजोरम, लक्षद्वीप, ओडिशा, केरल, हरियाणा, बिहार, अंडमान और निकोबार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश वे राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां पर 50 प्रतिशत या इससे अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

वहीं, सिक्किम, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, असम, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर और पुडुचेरी में 30 प्रतिशत या इससे कम स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

नीति आयोग में सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ.वीके पॉल ने बताया, ‘‘13 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी, अबतक 45 प्रतशित लक्षित स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है और कल तक लगभग 50 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे