लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को मिले चॉकलेट, केक, जूस

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी कोविड-19 के खिलाफ भारत के देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के पहले दिन यहां एक अस्पताल में टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाये जाने के बाद चॉकलेट, केक और जूस दिये गये और शुरु में थोड़े सहमे कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के चेहरे पर इन उपहारों से मुस्कान आ गयी।

राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में टीका लगाये जाने के बाद गिफ्ट हैंपर पाकर स्वास्थ्य कर्मी खुश हो गये।

अस्पताल में कार्डियो सर्जन और कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ अजीत जैन ने कहा, ‘‘पहले से गिफ्ट हैंपर की योजना नहीं थी। अचानक यह फैसला हुआ और हमें खुशी है कि इनसे कर्मियों के चेहरों पर मुस्कान आई। हम इस बारे में सोचेंगे कि इसे जारी रखें या नहीं।’’

इस केंद्र पर रोजाना 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा।

अस्पताल के फेफड़ा रोग विभाग के प्रमुख डॉ विकास डोगरा को अस्पताल में शनिवार को सबसे पहले टीका लगाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि सबसे पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मुझे टीका लगाया गया। मुझे टीकाकरण के बाद कोई कठिनाई नहीं हुई। जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि टीका सुरक्षित नहीं है, मैं बताना चाहता हूं कि वे विशेषज्ञ नहीं हैं। हम टीके की प्रगति पर लगातार नजर रख रहे हैं। ये अटकलें बेबुनियाद हैं और मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें।’’

अस्पताल में अपराह्न दो बजे तक 37 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।

अप्रैल, 2020 में कोरोना वायरस संक्रमित हो चुकीं नर्स शाहीन रियाजुद्दीन ने कहा, ‘‘डॉक्टर ने मुझे बताया कि मेरी कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण मुझे संक्रमण हुआ था। हमारे वरिष्ठों ने हमें टीकाकरण के बारे में बताया और कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मुझे कल बताया गया कि मुझे शनिवार को टीका लगाया जाएगा। मैं केंद्र में जाते समय थोड़ी घबराई हुई थी, लेकिन टीका लगने के बाद सबकुछ ठीक है।’’

टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा गया।

डॉ जैन ने कहा कि टीकाकरण के बाद जिन कर्मियों को असहज महसूस होता है, उनके लिए एक आपातकालीन कक्ष है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया