लाइव न्यूज़ :

तय समय से पहले टीका लगवा सकेंगे हैं स्वास्थकर्मी : सत्येन्द्र जैन

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लक्ष्य से दिल्ली सरकार ने नया प्रावधान किया है जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मी अपने टीकाकरण के तय समय से पहले पंजीकृत केन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकेंगे।

पत्रकारों से बातचीत में जैन ने कहा कि टीका कम से कम मात्रा में बर्बाद हो, इसका भी पूरा इंतजाम किया जा रहा है।

जैन ने कहा, ‘‘हमने अभी तक कोविड-19 के एक करोड़ नमूनों की जांच की है, इसका अर्थ है कि दिल्ली में रहने वाली आधी आबादी की जांच की जा चुकी है। संक्रमण के नए मामलों में कमी आयी है। कल सिर्फ 228 नए मामले आए जबकि संक्रमण का दर 0.36 प्रतिशत है। इसलिए कम कह सकते हैं कि महामारी नियंत्रण में है।’’

यह पूछने पर कि क्या दिल्ली में संक्रमण शून्य पर पहुंचेगा, जैन ने कहा कि स्वाईन फ्लू पर नियंत्रण कर लिया गया है लेकिन अभी भी उसके मामले आते हैं, इसलिए महामारी चली जाएगी लेकिन यह कहना मुश्किल है कि नए मामले बिलकुल नहीं आएंगे।

टीकाकरण के लिए कम संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों के पहुंचने पर जैन ने कहा कि उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है और अब वे आगे आ रहे हैं।

जैन ने कहा, ‘‘हमने एक प्रावधान किया है, जिसे तहत स्वास्थ्यकर्मी को पंजीकृत केन्द्र पर टीकाकरण के अपने तय समय से पहले टीका लगवाने की सुविधा दी जाएगी। अगर किसी को 15 दिन बाद भी टीका लगना है तो उसका नाम डेटाबेस से लेकर समय से पहले टीका लगाया जा सकता है।’’

प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, टीकाकरण के तीसरे दिन 19 जनवरी को दिल्ली में 4,900 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया।

आंकड़े के अनुसार, मंगलवार को 10,125 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन महज 48 प्रतिशत लोगों को ही टीका लगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे