लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके में स्वास्थ्य कर्मियों व 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को विश्वास व्यक्त किया कि अगले तीन-चार महीनों में कोविड-19 का टीका तैयार हो जाएगा और सरकार ने सावधानीपूर्वक प्राथमिकता योजना तैयार की है जिसमें स्वास्थ्य कर्मी और 65 साल की आयु से अधिक के लोग सूची में सबसे ऊपर हैं।

हर्षवर्धन ‘फिक्की एफएलओ’ द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। ‘‘कोविड के दौरान और उसके बाद बदले स्वास्थ्य प्रतिमान’’ विषयक वेबिनार में हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 टीका अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होगा और अनुमान है कि अगले साल जुलाई-अगस्त तक 25-30 करोड़ लोगों के लिए 40-50 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा, "मुझे भरोसा है कि अगले तीन-चार महीनों में कोविड-19 टीका तैयार हो जाएगा।"

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ यह स्वाभाविक है कि टीका वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी। जैसा कि आप जानते हैं कि स्वास्थ्य कर्मी, जो कोरोना योद्धा हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी, फिर 65 साल से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। फिर 50-65 साल की आयु वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद 50 साल से कम उम्र के लोग जिन्हें अन्य बीमारियां हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से निर्धारित किया जा रहा है। हमने इस बारे में विस्तृत, सावधानीपूर्वक योजना बनायी है। अगले साल मार्च-अप्रैल में हमें क्या करना है, हमने अभी से ही इसकी योजना बनानी शुरू कर दी है।’’

हर्षवर्धन ने कहा, "हमने कोविड-19 के खिलाफ एक एकीकृत प्रतिक्रिया प्रणाली भी शुरू की है और सभी प्रमुख टीकों के लिए क्लीनिकल ​​परीक्षणों की मेजबानी भी करेंगे। करीब 20 टीके विकास के विभिन्न चरणों में हैं।"

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस घातक वायरस से छोटी-छोटी सावधानियां जैसे अच्छी गुणवत्ता का मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथों की सफाई से बचाव कर सकता है।

सीरम इंस्टीट्यूट के ऑक्सफोर्ड टीके के तीसरे चरण का परीक्षण लगभग पूरा होने वाला है, जबकि भारत बायोटेक और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के स्वदेश में विकसित टीके के तीसरे चरण के क्लीनिकल ​​परीक्षण शुरू हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए