लाइव न्यूज़ :

हाल में ब्रिटेन से पहुंचे यात्रियों के स्वास्थ्य की स्थिति को जांचा जाएगा : दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह हाल में ब्रिटेन से आए यात्रियों के स्वास्थ्य की स्थिति की जांच उनके घर जाकर करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने संवाददाताओं को बताया कि ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों की दिल्ली हवाई अड्डे पर कोविड-19 के लिये जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के एक नए स्वरूप के मद्देनजर सतर्क है। स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है और उस देश से आने वाले सभी यात्रियों की दिल्ली हवाई अड्डे पर अनिवार्य जांच की जा रही है।”

जैन ने कहा कि दिल्ली ने कोविड-19 की मुश्किल जंग लड़ी है और यह सुनिश्चित करने के सभी प्रयास किये जाएंगे कि महामारी के प्रबंधन में आया सुधार पुरानी स्थिति में न पहुंचे।

नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि कोरोना वायरस का नया प्रकार (स्ट्रेन) सामने आने के मद्देनजर 23 से 31 दिसम्बर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानें स्थगित रहेंगी।

जैन ने कहा कि बीते दो हफ्तों में करीब छह से सात हजार लोग दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरे हैं और उनमें से कई ने पंजाब और अन्य जगहों की यात्रा की।

उन्होंने कहा, “हम घर-घर जाएंगे और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन के लिये यात्रियों की जांच करेंगे और इसके साथ ही उन्हें कुछ दिन पृथकवास में रहने की सलाह भी देंगे।”

सूत्रों ने कहा कि ब्रिटेन से आ रहे यात्रियों की हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जांच में संक्रमण नहीं मिलता लेकिन उसमें लक्षण नजर आते हैं तो उसे संस्थागत पृथकवास में रखा जाएगा जबकि जिन लोगों में संक्रमण नहीं मिलता उनसे भी सात दिनों के लिये खुद को पृथकवास में रखने को कहा जाएगा।

जैन ने हाल में ब्रिटेन से आने वाले लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें और कोविड जैसा लक्षण हल्का सा भी नजर आने पर जांच कराएं और सरकार को इस बारे में सूचित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं