बंगाल सरकार की स्वास्थ्य योजना सिर्फ झांसा है : भाजपा नेता

By भाषा | Updated: January 31, 2021 15:29 IST2021-01-31T15:29:19+5:302021-01-31T15:29:19+5:30

Health plan of Bengal government is only a hoax: BJP leader | बंगाल सरकार की स्वास्थ्य योजना सिर्फ झांसा है : भाजपा नेता

बंगाल सरकार की स्वास्थ्य योजना सिर्फ झांसा है : भाजपा नेता

हावड़ा, 31 जनवरी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राजीव बनर्जी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में बने रहने की जरूरत नहीं है।

यहां एक रैली में बनर्जी ने दावा किया कि राज्य में हर परिवार के लिए ‘स्वास्थ्य साथी’ कार्ड और पांच लाख रूपये का मुफ्त मेडिकल बीमा बस एक ‘झांसा’ है । रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस योजना के लिए जरूरी धनराशि पश्चिम बंगाल के वार्षिक बजट से भी अधिक है।’’

बनर्जी ने दो दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Health plan of Bengal government is only a hoax: BJP leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे