लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है : डॉक्टर

By भाषा | Updated: January 14, 2021 10:25 IST

Open in App

पणजी, 14 जनवरी सड़क हादसे में घायल होने के बाद गोवा के एक अस्पताल में भर्ती केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नाइक (68) अब भी ‘हाई फ्लो नेजल कैन्यल’ (एचएफएनसी- ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली) पर हैं।

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित एम्स और जीएमसीएच का संयुक्त दल उनका इलाज कर रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है और वह ठीक हो रहे हैं। उन पर इलाज का भी असर हो रहा है।’’

दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक टीम मंगलवार को गोवा आई थी और उन्होंने केन्द्रीय रक्षा एवं आयुष राज्य मंत्री के स्वास्थ्य की समीक्षा की थी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एम्स की टीम ने नाइक को सांस लेने के लिए लगाई गई नलियां हटा दी थीं और उन्हें एचएफएनसी की मदद से ऑक्सीजन दी जा रही है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा था कि नाइक अब होश में हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

मंगलवार को जीएमसीएच आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो नाइक को आगे के इलाज के लिए नयी दिल्ली स्थानांतरित किया जाएगा।

दुर्घटना में नाइक के साथ कार में सवार उनकी पत्नी विजया और एक सहायक की सोमवार को मौत हो गई। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ जब मंत्री कर्नाटक के धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे।

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर ने मंगलवार को कहा था कि सोमवार रात जब नाइक को अस्पताल लाया गया, तब उनकी हालत नाजुक थी और उनके चार बड़े ऑपरेशन भी किए गए।

बांदेकर ने यह भी कहा था कि नाइक अगले 10-15 दिन अस्पताल में ही रहेंगे, जिसके बाद पूरी तरह ठीक होने में तीन से चार महीने लग सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया