लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड टीकाकरण के बारे में जागरूकता के पैदा करने के लिए सामुदायिक रेडियो केंद्रों से आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड रोधी नियमों के बारे में जानकारी देने और देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वालों के मन में टीकाकरण को लेकर उत्पन्न संशय को दूर करने के उद्देश्य से 16 राज्यों के सामुदायिक रेडियो केंद्रों के प्रतिनिधियों के लिए संचार जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्रालय ने यूनिसेफ के साथ मिलकर इस कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के दौरान, संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को समर्थन देने में सामुदायिक रेडियो केंद्रों के योगदान को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि अपने श्रोताओं के लिए कोविड टीकाकरण पर जानकारी से भरे कार्यक्रमों का प्रसारण कर रेडियो केंद्रों ने वयस्कों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का काम किया है।

बयान में कहा गया कि क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित कार्यक्रमों का लक्ष्य लोगों को कोविड से बचाव के नियमों के बारे में बताना और उन्हें टीकाकरण से संबंधित दुष्प्रचार के प्रति आगाह करने का है और इसके कारण कई जनजातीय जिलों में लोग कोविड रोधी टीका लगवा रहे हैं।

कार्यशाला में रेडियो केंद्रों से आग्रह किया गया कि वे कोविड टीकाकरण के बारे में जागरूकता के पैदा करने के लिए यथासंभव प्रयास करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos