लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने डीओपीटी से रिक्त पदों को भरने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से नौ वरिष्ठ पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए जल्द और समयबद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया और कहा कि इससे वह ‘‘भारी दबाव’’ में है क्योंकि कोविड-19 के मामलों में गिरावट आने के बावजूद देशभर में महामारी से निपटने की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में स्थापना अधिकारी और अतिरिक्त सचिव दीप्ति उमाशंकर को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय स्टाफ योजना और केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) के तहत अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के ग्रेड में खाली पदों की जानकारी दी।

उन्होंने 13 अक्टूबर को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि कुछ रिक्तियां अब भी हैं जबकि कुछ और पद खाली हो गए हैं या उनके जल्द ही खाली होने की संभावना है। आप जानते हैं कि हालांकि कोविड-19 महामारी के मामले कम हो रहे हैं लेकिन हम कोई नरमी नहीं बरत सकते। इस महत्वपूर्ण वक्त में स्वास्थ्य मंत्रालय को देशभर में महामारी से निपटने की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। एक संयुक्त सचिव और आठ उप सचिवों/निदेशकों के खाली पदों ने इस मंत्रालय को भारी दबाव की स्थिति में रख दिया है। ऐसा अनुरोध किया जाता है कि मौजूदा रिक्तियों तथा आने वाले हफ्तों में खाली हो रहे और पदों को भरने के लिए जल्द और समय पर कार्रवाई की जाए।’’

पत्र में भूषण ने उन आठ अधिकारियों के नामों का भी उल्लेख किया है जो अध्ययन अवकाश या पदोन्नति या किसी और देश में जाने के कारण मंत्रालय से चले गए हैं।

रिक्त पदों को भरने का अनुरोध करते हुए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को लिखा यह दूसरा पत्र है। पहला पत्र 12 अगस्त को लिखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग