लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 जांच की दर तय करने के लिए राज्यों से विशेष समूहों का गठन करने को कहा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने बाजार के अध्ययन और कोविड-19 जांच की दर तय करने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को विशेषज्ञ समूहों का गठन करने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि जांच की कीमत पर फैसला करना केंद्र के दायरे में नहीं है और यह राज्य का विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को समय-समय पर अपनी सिफारिशों में तार्किक और पारदर्शी तरीके से दर को निर्धारित करने पर फैसला करने के लिए कहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक विशेष समूह का गठन करने के लिए कहा। यह समूह बाजार का अध्ययन कर जांच की कीमतें निर्धारित करेगा।’’

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि स्वदेशी निर्माताओं द्वारा किट के उत्पादन में बढ़ोतरी होने से कोविड-19 जांच किट की कीमत आरटी-पीसीआर किट के लिए 75 रुपये और आरएनए किट के लिए 37 रुपये हो गयी है।

भार्गव ने कहा, ‘‘कीमतों में काफी गिरावट आयी है। भारत ने जांच किट का निर्यात शुरू कर दिया है और आपूर्ति की तुलना में मांग बहुत कम है इसलिए कीमतों में गिरावट आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां